फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंदिशों से बढ़ेगी चांदी की चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सिल्वर बार के आयात के नियम कड़े कर दिए हैं। इसके प्रतिबंधित श्रेणी में पहुंचने से सराफा कारोबारियों ने कीमतों में तेजी और मांग में की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक, सिल्वर बार को प्रतिबंधित श्रेणी में दर्ज करने का मतलब यह नहीं कि आयात पूरी तरह बंद हो गया है। अब बिना अनुमति के बड़ी मात्रा में आयात नहीं हो सकेगा। यानी अब सिर्फ लाइसेंसधारक लोग ही अनुमति के बाद चांदी का आयात कर सकेंगे। इससे सरकार को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ भी हाेंगे। विदेश मुद्रा भंडार सुरक्षित रहेगा। हालांकि, इस वजह से चांदी की कीमतों में तेजी आएगी। जिन इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में चांदी का प्रयोग होता है, उनकी कीमत में भी बढ़त हो सकती है।
सर्वाधिक असर सोलर पैनल उत्पादन पर होगा। अगर कीमत बढ़ी तो सोलर पैनल के इस्तेमाल में कमी आ सकती है। हालांकि, घोषणा के 24 घंटे बाद कीमतों में परिवर्तन नहीं हुआ है। शनिवार को भी प्रति किलो चांदी के भाव 2.61 लाख रुपये थे। रविवार को भी कीमत स्थिर रही।
विज्ञापन


अब पुराना बदलने पर जोर
सराफा कारोबारी आशीष कुमार के मुताबिक, केंद्र सरकार की घोषणाएं जनहित के लिए हैं। सोने की अनावश्यक खरीद से बचने की अपील के बाद अब चांदी पर मुक्त आयात प्रतिबंधित करने से असमंजस की स्थिति है। हालांकि, जिन लोगों को वैवाहिक या अन्य किसी आयोजन के लिए गहने लेने हैं, वे नया खरीदने के बजाय पुराने गहनों को बदलने पर जोर दे रहे हैं। यह बाजार के हित में और ग्राहकों की जेब के अनुकूल होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें