फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंदिशों से घटी 1.5 लाख घरेलू सिलिंडर की बिक्री, अब मिली थोड़ी राहत

Fri, 11 Sep 2026 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) आपूर्ति प्रभावित होने से वितरण प्रतिबंधों का असर घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर पड़ा। विभागीय आंकड़ों के अनुसार बीते चार माह में सामान्य मासिक खपत के सापेक्ष डेढ़ लाख सिलिंडर कम वितरित हुए।

विज्ञापन


फरवरी के आखिरी सप्ताह में पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हुआ था। करीब 15 दिन बाद मार्च से वितरण संबंधी बंदिशें लागू होने लगी। अप्रैल से आपूर्ति पर भी असर पड़ने लगा। हालांकि अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था सुचारू होने का दावा किया था।

चार महीनों में वितरित किए गए इतने सिलिंडर 
चार माह बाद पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इन चार महीनों में कुल 21,41,549 घरेलू सिलिंडर वितरित किए गए, जबकि सामान्य स्थिति में इस अवधि में करीब 22.88 लाख सिलिंडर वितरित होने चाहिए थे। हर महीने औसतन करीब 5.72 लाख घरेलू सिलिंडर वितरित किए जाते हैं। 
विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 1.46 लाख सिलिंडर की कमी रही। यानी प्रतिमाह औसत वितरण करीब 36 हजार सिलिंडर कम रहा। जिला कोऑर्डिनेटर सुशील वर्मा के मुताबिक पिछले माह युद्ध विराम के बाद कुछ बंदिशों से सरकार ने राहत दी है। वितरण सुचारू होने की उम्मीद है।

Trending Videos
विज्ञापन

मांगलिक समारोह के लिए कार्ड लाओ, सिलिंडर पाओ से राहत
वैवाहिक और अन्य बड़े आयोजनों में व्यावसायिक गैस की जरूरत देखते हुए पूर्ति विभाग को अलग व्यवस्था करनी पड़ी। मांगलिक आयोजन का कार्ड लाने पर सिलिंडर उपलब्ध कराने के नियम से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली। 

दूसरी तरफ, व्यावसायिक सिलिंडर की खपत के सापेक्ष 20 फीसदी वितरण के नियम से औद्योगिक गतिविधि, होटल, रेस्टोरेंट व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित हुए। आपूर्ति नियंत्रण के लिए खपत व स्टॉक के हिसाब से प्रबंधन करना पड़ा। पिछले माह व्यावसायिक सिलिंडर वितरण से सभी प्रतिबंध हटाने से कारोबारियों को राहत मिली है।

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार सिलिंडर मुहैया कराए गए। कालाबाजारी की सूचना पर जांच और पुष्टि पर कार्रवाई की गई। वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें