फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वीर भट्टी में जलभराव से निजात की राह देख रहे लोग, नाला बना मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर के वार्ड सात वीर भट्टी में जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। बारिश होते ही सुभाषनगर पुलिया की ओर से आने वाला पानी मुख्य मार्ग से होते हुए गलियों में भर जाता है। नाले के ओवरफ्लो होने से कई घरों में पानी भर जाता है। वर्षों पुरानी जल निकासी व्यवस्था बढ़ती आबादी का बोझ नहीं उठा पा रही है। सेंट एड्रूस स्कूल के पास रविवार को अमर उजाला की तरफ से आयोजित वार्ड संवाद में नागरिकों ने ये समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन

सुनीता कुमारी ने बताया कि अनुपमनगर में 10 साल से सड़क की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो सका। मतदाता सूची में उनका नाम भी नहीं है। नाले की सफाई और कूड़ा निस्तारण भी नियमितता नहीं होता। विकास भार्गव, मंगलम चौधरी ने भी ऐसी ही समस्याएं गिनाईं।
गुलशन ने बताया कि सुभाषनगर पुलिया से आने वाला पानी वार्ड में भर जाता है। आगे रेलवे की जमीन होने के कारण पानी की निकासी का रास्ता नहीं मिल पा रहा है। अविरल सिंह चौहान ने बताया कि नाले की समस्या बहुत बड़ी है। फिलहाल, नाले को स्लैब से ढका जा रहा है। दो-तीन महीने में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार व अमित किशोर ने बताया कि बंदरों व छुट्टा पशुओं की भी समस्या अधिक हो गई है। इससे निजात दिलाने के लिए प्रशासन की तरफ से ठोस कवायद की जानी चाहिए।

दशकों पुरानी है जल निकासी व्यवस्था
शहर की जल निकासी प्रणाली दशकों पुरानी है। जब तक पूरे शहर की जल निकासी व्यवस्था का पुनर्गठन नहीं होगा, तब तक निचले इलाकों को जलभराव से राहत मिलना मुश्किल है। - विकास महर्षि
बारिश में उफान पर रहता है नाला
गंदा नाला लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश में नाला उफान पर रहता है। गलियों में इतना पानी भर जाता है कि लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। - शिव कुमार पाठक
नियमित नहीं होता कूड़ा उठान
सफाईकर्मी कई-कई दिन बाद नालियों की सफाई करने पहुंचते हैं। कूड़ा भी नियमित रूप से नहीं उठता। एक बार सफाई होने के बाद दोबारा कूड़ा उठाने में हफ्ताभर बीत जाता है। - चंद्रपति

सफाईकर्मियों की कमी भी समस्या की वजह
वार्ड का क्षेत्रफल और आबादी बढ़ने के कारण सफाईकर्मियों की संख्या कम पड़ रही है। कुछ स्थानों पर रोज सफाई होती है, जबकि कई जगह दो-तीन दिन बाद कूड़ा उठ पाता है। नगर निगम को यहां के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी उपलब्ध कराने चाहिए। वार्ड में करीब 90 प्रतिशत खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लग चुकी हैं। बाकी स्थानों पर भी एक-दो महीने में लाइटें लगवा दी जाएंगी। - सौरभ कुमार, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें