बरेली। 12 सितंबर से चलने वाली दस ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो गए। पहले ही दिन 15 सितंबर तक ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति आ गई। हालांकि, अभी दीवाली और छठ के रिजर्वेशन शुरू नहीं हुए हैं। रेलवे ने दो महीने पहले रिजर्वेशन पर प्रतिबंध दिया है।
शनिवार से जंक्शन से धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, लालगढ़-डिब्रूगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस, लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस और गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस का रेलवे संचालन करेगा। इनमें तीन ट्रेनें पंजाब और दो ट्रेनें दिल्ली दिशा की है। गुरुवार से इन ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए लाइन लग गई। दोपहर तक गुवाहाटी और हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में 15 सितंबर तक वेटिंग की स्थिति आ गई। हालांकि अभी जम्मू के लिए रिजर्वेशन शुरू नहीं हुए हैं। हालांकि, लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस और गंगा सतलज एक्सप्रेस में अभी वेटिंग शुरू नहीं हुई है। बता दें कि जंक्शन से एक जून से श्रमजीवी, सत्याग्रह एक्सप्रेस, सुहेलदेव, महामना, लखनऊ मेल, शहीद एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, दुर्गियाना एक्सप्रेस चलाई जा रही है, लेकिन यह सब छोटी दूरी की ट्रेनें हैं। अब पंजाब मेल और गुहावाटी एक्सप्रेस के संचालन से जंक्शन को राजस्व मिलेगा। जंक्शन का रिजर्वेशन आफिस सामान्य दिनों की तरह रात आठ बजे खुल रहा है।