फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट, क्लोन ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने ज्यादातर ट्रेनों में आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट की व्यवस्था को लागू कर दिया है। इसके अलावा किसी भी ट्रेन में कुल सीटों से अधिकतम 60 फीसदी ही वेटिंग टिकट जारी करने की व्यवस्था को भी लागू किया जा रहा है। 15 जुलाई से ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर भी आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। अब तक कोई ट्रेन रवाना होने से चार घंटे पहले चार्ट जारी किया जाता था। इसके अलावा वेटिंग टिकट की भी सीमा निर्धारित नहीं थी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य किए जाने से टिकटों की कालाबाजारी रुकेगी। इसके अलावा आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट जारी किए जाने के बाद अगर किसी रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी तो उस रूट पर क्लोन ट्रेन भी चलाई जा सकेगी। 15 जुलाई के बाद नई व्यवस्थाओं का असर देखने को मिलेगा। इससे यात्रियों को लाभ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें