बरेली। आईवीआरआई के हास्टल में शोधार्थी की पत्नी का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतका के मायके वालों ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर इज्जतनगर थाने में पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेत हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि बेटी को जन्म देने के बाद से बहन के ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
राजस्थान के जिला बीकानेर के थाना बज्जू के गांव बांगड़सर निवासी सुभाष चंद्र का कहना है कि उन्होंने अपनी बहन पूजा की शादी नवंबर 2022 में राजस्थान के रामगंगा के थाना पुरानी आबादी सुखवंत सिनेमा के पास रहने वाले कमल सोखल के साथ की थी। कमल आईवीआरआई में शोधार्थीी है। काफी समय से कमल और पूजा आईवीआरआई कैंपस के हॉस्टल में रह रहे थे। आरोप है कि वह पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर अक्सर पूजा को उसका पति पीटता था। पूजा ने दिसंबर 2024 में बेटी को जन्म दिया। उसके बाद से ससुरालियों का उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप है कि एक मार्च को कमल, उसके भाई दीपक और दीपक की पत्नी ने पूजा की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर इज्जतनगर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद