फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खूनी मांझे में फंसकर दो दिन से लटकी चील को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली बारादरी इलाके की रेजिडेंट्स कॉलोनी में खूनी मांझे में फंसकर दो दिन से उल्टी लटकी चील को बचाकर अग्निशमन टीम ने उसे नया जीवन दिया है। घायल चील को उपचार के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीएफओ मनु शर्मा को मंगलवार दोपहर 12:15 बजे चील के बारे में सूचना मिली। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित फायर स्टेशन से एफएसओ संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम भेजी। दो गाड़ियां बिना किसी देरी के मौके पर पहुंच गईं। देखा तो पता लगा कि चील मांझे में बुरी तरह फंसी थी। वह दो दिनों से एक ही अवस्था में पेड़ पर उल्टी लटकी हुई थी। पेड़ की अत्यधिक ऊंचाई के कारण सामान्य उपकरणों से चील तक पहुंचना और उसे बचा पाना असंभव लग रहा था।

ऐसे में अग्निशमन दल ने अपने मोटर फायर इंजन पर उपलब्ध सीढ़ी का उपयोग किया। सीढ़ी को इंजन पर खड़ा कर उसके ऊपरी सिरे को पेड़ की ऊंची डालियों से सटाया गया। दो कर्मचारियों ने सीढ़ी को गिरने से रोका, जबकि एक कर्मचारी सीढ़ी के सहारे चील तक पहुंचा और उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन


उपचार शुरू

मांझे में फंसने से चील के पंख और पैर घायल हो गए हैं। चील उड़ने में असमर्थ थी। कैंची से चील के पंखों और पैरों में फंसे मांझे को सावधानीपूर्वक काटा गया। घायल चील को पानी पिलाया और फिर उपचार के लिए आईवीआरआई में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें