फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिम में बिग लगाकर महिलाओं को ट्रेनिंग देता था अकरम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम के मालिक और ट्रेनर अकरम ने अपने भाई आलम के साथ मिलकर महिलाओं को फंसाने और ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू किया था। उम्र के ढलान पर खड़ा अकरम हकीकत में गंजा है, लेकिन जिम के अंदर वह बिग लगाकर खुद को जवान और चुस्त-दुरुस्त दिखाने का ड्रामा करता था।
विज्ञापन

पॉश इलाके के जिम में बड़े घरानों की महिलाएं वर्कआउट करने आती थीं। दो साल से जिम में आ रहीं महिला डॉक्टर जब अचेत अवस्था में पहली बार यौन शोषण का शिकार हो गईं तो दोनों भाई उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। दरअसल, अकरम महिला को जिस कमरे में ले जाता था, उसमें गुप्त सीसी कैमरा भी लगा था। इसमें कमरे की सारी गतिविधि रिकाॅर्ड करने की जिम्मेदारी दूसरी जगह बैठे आलम की थी। पुलिस ने अकरम की बिग भी बरामद की है।
रिकाॅर्डिंग में धमकाता सुनाई दिया अकरम
पुलिस के मुताबिक, महिला को धमकाने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस ने जब्त की हैं। इनमें से एक में अकरम उनसे पचास लाख रुपये की मांग कर रहा है, ताकि जिम को नया कलेवर दिया जा सके। महिला कहती हैं कि उनके पास इतनी रकम नहीं है तो अकरम उन्हें सोना लाने के लिए कहता है। एक ऑडियो में वह सलाह देता है कि तुम्हारा प्लॉट ही 90 लाख का है। मुझे उसे बेचकर बस 50 लाख ही देने हैं। महिला कहती हैं कि प्लॉट मेरे पति के भी नाम है तो अकरम उन्हें धमकाता है कि अभी रजिस्ट्री की जीरोक्स कॉपी भेजूं क्या, जिसमें केवल तुम्हारा नाम है। पुलिस ने अकरम से वह कॉपी भी बरामद की है, जिसे वह बीडीए से निकलवा लाया था।
विज्ञापन

डॉक्टर पति जाते थे जिम तो नहीं करता था हरकत
पूछताछ में आरोपी अकरम ने बताया कि महिला के डॉक्टर पति से भी उसने अच्छा व्यवहार बना लिया था। उनसे गिफ्ट के रूप में महंगे सप्लीमेंट व एनर्जी ड्रिंक लेता रहता था। कुछ महीने वह भी उसके जिम में आए, लेकिन उन दिनों वह दंपती को नॉर्मल एनर्जी ड्रिंक ही देता था।
फोन में कई महिलाओं के वीडियो मिले
एसएसपी ने खुद अकरम का फोन चेक किया। इसमें कई और महिलाओं के वीडियो मिले। हालांकि इसमें खास अश्लीलता नहीं थी। ज्यादातर वीडियो में वर्कआउट करती महिलाएं सामने की ओर देख रही थीं जैसे वह खुद रील्स बनवा रही हों। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि आलम पर पहले से ही छेड़खानी व अन्य धाराओं के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें