फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंतरराष्ट्रीय विवि के प्रतिनिधि छात्र-छात्राओं का आज करेंगे मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया है। अमर उजाला और ग्लोबल एजुकेशन टैलेंट की ओर से शनिवार को उड़ान कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम में कॅरिअर योजना, कोर्स चयन व अन्य जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में दो सत्र में क्रमश: सुबह दस से 11 बजे तक और सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम होगा। यह पहल विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई की जटिल प्रक्रियाओं को समझने में मदद करेगी। 12वीं के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विभिन्न देशों की शिक्षा प्रणाली, योग्यता, स्कॉलरशिप के अवसर, प्रवेश परीक्षा और कॅरिअर संभावनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। विशेषज्ञ भविष्य के लिए खुद को कैसे तैयार करें, कौन सी योग्यताएं जरूरी हैं, कौन-सा कोर्स बेहतर रहेगा और विदेश में स्टडी वीजा, एडमिशन प्रक्रिया आदि की जानकारी देंगे।
कार्यक्रम में दुनिया के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। इनमें एडिनबरा नैपियर यूनिवर्सिटी, अल्गोमा यूनिवर्सिटी, रीजेंट कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट–गिफ्ट सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स ट्रिनिटी सेंट डेविड, कोवेंट्री यूनिवर्सिटी, ईयू बिजनेस स्कूल, बर्लिन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड इनोवेशन, लॉरेंटियन यूनिवर्सिटी, इंटरनेशनल बिजनेस यूनिवर्सिटी, यॉर्कविल यूनिवर्सिटी समेत कई नामी संस्थान शामिल हैं। इनके प्रतिनिधि विद्यार्थियों को विकल्पों के बारे में व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन


हर सवाल का मिलेगा जबाव
कार्यक्रम में छात्रों को उनके कॅरिअर से जुड़े हर सवाल जैसे सही कोर्स का चयन, विदेश में पढ़ाई की तैयारी, ड्रीम जॉब प्राप्त करने की दिशा और उच्च शिक्षा में चुनने योग्य विषयों का जवाब मिलेगा। यह आयोजन उन विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी है जो इंटर के बाद उज्ज्वल भविष्य की तलाश में विदेश में अपनी उड़ान भरना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें