फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आने का पता चलते ही घर से भाग गया संक्रमित

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशा तो कई घंटे बाद पड़ोस में ही छिपा मिला
विज्ञापन

चार दिन पहले सैंपल लेने के बाद कराया गया था होम क्वारंटीन

बरेली। मुंबई से लौटा पुराना शहर चकमहमूद का युवक सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घर से भाग निकला। इसका पता चलते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। कांकरटोला पुलिस को मामले की सूचना देकर संक्रमित की तलाश शुरू कर दी गई। एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि करीब घंटे भर की खोजबीन के बाद संक्रमित युवक को पकड़कर स्वास्थ्य विभाग की टीम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

आईडीएसपी सेल के डीडीएम संजय कुमार ने बताया कि चकमहमूद का रहने वाला युवक मुंबई में काम करता था। वह 28 मई को ट्रेन से लखनऊ पहुंचा था और फिर रोडवेज की बस से बरेली आया। घर पर दो दिन रहने के बाद एक जून को युवक तीन सौ बेड अस्पताल में जांच कराने पहुंचा। जहां सैंपल लेने के बाद उसे होम क्वारंटीन का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। शुक्रवार देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब युवक के पांच परिजनों को भी क्वारंटीन कराया जाएगा। दूसरी ओर, संक्रमित युवक को जब यह सूचना मिली कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो वह इस कदर घबरा गया कि घर से भाग निकला। उसे आइसोलेट किए जाने की तैयारी शुरू हुई तो अफसरों को उसके घर से गायब होने की जानकारी मिली। आनन-फानन में कांकरटोला चौकी इंचार्ज को सूचना दी गई। वह दलबल के साथ इलाके में पहुंचे और युवक की खोजबीन शुरू कर दी गई। पुलिस को वह पड़ोस में ही छिपा मिल गया। उसे पकड़कर स्वास्थ्य विभाग को आइसोलेट करने के लिए सौंप दिया गया। उसके पांच परिजन को भी क्वारंटीन करा दिया है।

फ्लाइट से दिल्ली और फिर टैक्सी से पहुंचे बरेली

फरीदपुर के तीनों संक्रमित मिले युवकों से हुई पूछताछ में पता चला है कि वह 29 मई को मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए थे। वहां से वह टैक्सी बुक कर बरेली पहुंचे और एक दिन घर पर रहकर अगले दिन तीन सौ बेड अस्पताल जांच कराने पहुंचे थे। तीनों का सैंपल लेने के बाद उन्हें भी होम क्वारंटीन का कड़ाई से पालन करने को कहा गया था। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों एसिम्प्टोमैटिक हैं।

पत्नी-बच्चों को घर भेजकर खुद हुआ क्वारंटीन

सीबीगंज के सरनिया का संक्रमित मिला युवक दिल्ली से पत्नी-बच्चों के साथ बरेली रोडवेज बस से आया था। बरेली पहुंचकर वह सीधे तीन सौ बेड अस्पताल आ गया, लेकिन पत्नी और बच्चे को घर भेज दिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर घर पहुंचे दोनों को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनका सैंपल जांच को भेजा जाएगा। वहीं, बिथरी आलमपुर गजरौला का संक्रमित युवक हरियाणा से सीधे कार से बरेली घर पहुंचा और फिर एक जून को जांच के लिए तीन सौ बेड अस्पताल पहुंचा था। यहां सैंपल लेकर उसे क्वारंटीन कर दिया गया था। परिजनों को क्वारंटीन कराया गया है। फतेहगंज पश्चिमी का युवक मुंबई से जौनपुर और वहां से रोडवेज बस से सीधे बरेली आया। यहां उसने जांच कराई और क्वारंटीन हो गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिले में तीन और स्थान बनेंगे हॉटस्पॉट

सर्विलांस टीम के मुताबिक शहर का चकमहमूद, बिथरी का आलमपुर गजरौला, फरीदपुर के कसावन इलाके में संक्रमित युवक के घर से ढाई सौ मीटर का दायरा हॉटस्पॉट बनाया जाएगा। इन क्षेत्रों को पूरी तरह सैनिटाइज कराया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध संक्रमितों की तलाश के लिए घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। संदिग्ध मिले लोगों की सैंपलिंग की जाएगी।

12 घंटे बाद संक्रमित युवक हुआ आइसोलेट

डेलापीर स्थित बिहारमान नगला का युवक गुरुवार को पॉजिटिव मिला था। उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 12 घंटे बाद शुक्रवार सुबह एल-1 कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट किया। संक्रमण की पुष्टि होने के घंटों बाद तक उसे आइसोलेट न किए जाने से इलाके के लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश है। दूसरी ओर, लाल फाटक के संक्रमित मिले युवक के परिजनों को शुक्रवार को तीन सौ बेड अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है।

173 लोगों की स्क्रीनिंग, 144 सैंपल लिए

शुक्रवार को हॉटस्पॉट एरिया बिहारमान नगला में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 173 लोगों की स्क्रीनिंग की। संदिग्ध मिले 113 लोगों के सैंपल लिए। वहीं, एमएमयू की टीम ने अभिषेक त्यागी के निर्देशन में जयनारायण कॉलेज फरीदपुर से 20, महिला अस्पताल से छह, मोहनपुर ठिरिया से 31 सैंपल लिए हैं। कुल 144 सैंपल को शनिवार की सुबह जांच के लिए आईवीआरआई भेजा जाएगा।

एमएमयू को दिए कोरोना से बचाव के टिप्स

मेडिकल मोबाइल यूनिट यानी एमएमयू की टीम को शुक्रवार को कोरोना प्रिवेंशन एंड सेफ्टी के टिप्स दिए गए। उन्हें सैंपलिंग के दौरान संभावित खतरों से बचने के लिए पीपीई किट के इस्तेमाल और सही से सैंपल लेने की बारीकियां बताई गईं। साथ ही, इस दौरान पूरी तरह खुद को सुरक्षित रखने का तरीका भी बताया गया। टीम को ट्रेनर डॉ. सौरभ, डॉ. अखिलेश्वर, डॉ. कौशिक समेत आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें