फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: शिकायत करने गए पीड़ित भाइयों पर लिखी रिपोर्ट, पुलिस ने थाने में बैठाया, भाजपाइयों ने किया हंगामा

Sun, 29 Oct 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सीबीगंज थाना पुलिस का अजब कारनामा सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत करने पहुंचे पीड़ित भाइयों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली और दोनों को थाने में बैठा लिया। इसका जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
थाने में बैठे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव में विवाद के दौरान बुजुर्ग की पिटाई कर दी गई। बचाने गए बेटों को भी पीटा गया। आरोप है कि थाने में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हवालात में डाल दिया। इससे नाराज स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


परधौली के ओमप्रकाश, हरनंदन, नन्हेलाल रास्ते में टेंपो खड़ा कर उसमें मिट्टी के बर्तन भरवा रहे थे। इसी दौरान गांव के बुजुर्ग अशर्फीलाल उधर से गुजरे तो रास्ता बंद होने पर एतराज जताया। इस पर उन्हें लाठी-डंडों से पीट दिया। उनके बेटे विजय और रोहताश अपने पिता को बचाने पहुंचे, तो उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। दोनों भाई थाने शिकायत करने गए तो उन्हें बैठा लिया, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: गला दबाकर पत्नी की हत्या, अस्पताल में स्ट्रेचर पर शव रखकर पति फरार; मृतका की मां ने लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष को थाने में बैठाने की जानकारी पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री पूरनलाल लोधी, सीबीगंज मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी, प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा जवाहरलाल, भाजपा नेता राजन श्रीवास्तव, पार्षद धर्मवीर साहू, रचित गुप्ता, राम सिंह पाल आदि रात नौ बजे थाने पहुंच गए और और हंगामा किया। भाजपाइयों का कहना था कि थाने में न तो इंस्पेक्टर हैं और न ही कोई नाइट अफसर है। ऐसे में वह समस्या किसे बताएं। पीड़ित को न्याय न मिला तो वह अफसरों से शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें