फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध रूप से विधवा पेंशन लेने के मामले में मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। अपात्रों द्वारा विधवा पेंशन लिए जाने के मामले में एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाॅक के बीडीओ पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम विदुषी सिंह ने मंगलवार को ब्लाॅक रामनगर, मझगवां, आलमपुर जाफराबाद के बीडीओ को पत्र लिखकर कहा है कि मई महीने में 56 लाभार्थियों को गलत तरीके से फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर पेंशन जारी करने का मामला सामने आया था। इसके संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। चूंकि इस प्रकरण में तत्कालीन कर्मचारी अथवा अधिकारी की सत्यापित जांच आख्या की जरूरत है। इसको गंभीरता से लिया जाए।
पत्र में बताया गया है कि अगर समय से रिपोर्ट नहीं मिलती है तो ऐसा माना जाएगा कि संबंधित अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का बचाव कर रहे हैं। ऐसे में सारी जिम्मेदारी उनकी मानी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि वे इस मामले में सितंबर महीने भी संबंधित बीडीओ को पत्र लिख चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि पिछले सप्ताह डीएम ने इस मामले में तत्काल जांच रिपोर्ट न देने अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें