फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रा से दुष्कर्म करने के दो आरोपियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। स्कूल से घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल आरोपी अपने परिजनों के साथ घर छोड़कर भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 15 वर्षीय बेटी पास में राजकीय हाईस्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने घर लौट रही थी कि रास्ते में परिचित युवक रविंद्र कुमार और पुत्तूलाल ने उसे रोक कर छेड़खानी की। उसके बाद दोनों युवक उसे खींच कर गन्ने के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। उधर से गुजर रहे छात्रा के पिता ने आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे, जहां से दोनों आरोपी भाग गए।
सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सीओ गौरव सिंह, कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जांच की। घटना की रिपोर्ट छात्रा के पिता ने थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा की मेडिकल के बाद संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। आरोपी अपने परिजनों के साथ घर छोड़कर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें