फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा पर तेजाब फेंकने के आरोप में ग्राम प्रधान के बेटे पर रिपोर्ट

Fri, 18 Dec 2020 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
acid attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजरिया पुलिस ने बीए की छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में ग्राम प्रधान के बेटे महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी आरोपी नहीं पकड़ा गया है। छात्रा ने उससे प्रेम प्रसंग स्वीकार किया है। उसका आरोप है कि महेश उसका दो बार गर्भपात करा चुका है। उसके बाद शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


बीए की छात्रा के मुताबिक इस्माइलपुर मेवली गांव का महेश उर्फ बंटू उसके साथ पढ़ता था। महेश के पिता भूप सिंह ग्राम प्रधान हैं। उसका कहना है कि जब वह इंटर में पढ़ रही थी तब उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। एक दिन वह महेश के साथ दवा लेने बदायूं आई थी। महेश ने कहा था कि चाय पीकर चले जाना। उसने चाय पी, जिससे वह बेहोश हो गई। 

आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाई। उसे होश आया तो आरोपी बोला उसे चिंता की जरूरत नहीं है। वह शादी करने को तैयार है। विरोध करने पर महेश जान देने की धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि वह उसके साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई। दोनों बार गर्भपात करा दिया। आखिर में उसने शादी करने से मना कर दिया। उसने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। देर रात जिला अस्पताल पहुंचे सीओ सहसवान रामकरन ने छात्रा के बयान लिए। पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपी महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि उसका बेटा निर्दोष है। 

वह घटना के दौरान लखनऊ में था। उसने लाइव लोकेशन भेजी थी। रात में हिरासत में लिए लोगों को अभी तक नहीं छोड़ा गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। 

छात्रा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हमने अस्पताल जाकर उसके इलाज की समुचित व्यवस्था देखी। चिकित्सकों से कहा है कि वह सही से इलाज करें। इस मामले में उसे आर्थिक सहायता देने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी को तलाश कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

- कुमार प्रशांत, डीएम, बदायूं

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें