फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैनी से आंवला तक 5.5 मीटर चौड़ी होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गैनी से आंवला तक करीब 14 किलोमीटर लंबी सड़क जल्द चौड़ी होगी। चौड़ीकरण के लिए 28 करोड़ रुपये की मंजूरी लोक निर्माण विभाग की व्यय वित्त समिति ने दी है। शासनादेश जारी होना है। मार्ग को चौड़ा करने के लिए न भूमि अधिग्रहण करना है न यूटिलिटी शिफ्टिंग। ऐसे में बजट मंजूर होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। करीब एक लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सावन माह में बड़ी संख्या में लोग कांवड़ लेने के लिए कछला जाते हैं। ऐसे में बरेली-बदायूं हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाता है। डायवर्जन के दौरान बदायूं जाने वाले वाहन रामगंगा पुल के आगे से अखा होते हुए आंवला और वहां से बदायूं जाते हैं। मार्ग संकरा होने की वजह से भारी वाहन आमने-सामने आने पर जाम लगता है। आए दिन हादसे भी होते हैं।
अखा मोड़ से गैनी तक मार्ग की चौड़ाई पहले ही 5.5 मीटर है। अब अलीगंज होते हुए गैनी से आंवला के मार्ग को तीन से साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाना है। इस हिस्से की लंबाई 14 किलोमीटर है। अगर बजट मिलता है तो एक साल के भीतर मार्ग का चौड़ीकरण हो जाएगा। मार्ग के लिए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने पैरवी की थी। अब वह बजट दिलाने की पैरवी करेंगे।
विज्ञापन

दो घंटे में पहुंच सकेंगे बदायूं
बरेली से बदायूं की दूरी 51.6 किलोमीटर है। अखा होकर जाने पर यह सफर 69.02 किलोमीटर का हो जाता है। डायवर्जन के दौरान इस मार्ग से जाने पर काफी समय लगता है। चौड़ीकरण होने के बाद डेढ़ से दो घंटे में यह सफर पूरा हो जाएगा।


चौड़ीकरण होने पर एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। क्षेत्र में कारोबार और लोगों की जिंदगी को रफ्तार मिलेगी। सावन के महीने में परेशानी और जाम से राहत रहेगी।
विज्ञापन


-सलमान खान, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें