फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ढाबे पर हमला कर घायल करने के आरोपियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर स्थित अर्जुन फैमिली ढाबा के संचालक की तहरीर पर सात नामजद और आठ से दस अज्ञातों के खिलाफ मारपीट एवं लूटपाट की धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महेश पुत्र गोकिल राम ने बताया कि उनका नेशनल हाईवे पर कुल्छा खुर्द के पास अर्जुन फैमिली ढाबा है। उसका आवास भी ढाबे के पीछे बना हुआ है। 31 अक्तूबर को रात 11 बजे वह ढाबा पर मौजूद थे। तभी कुल्छा खुर्द के आशीष, दीपू, विनय, लालू सिंह, प्रशांत, सौरभ और मन्नू आए। शराब पीने के लिए गिलास मांगने लगे। उन्होंने गिलास देने से मना करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए ढाबे में घुसकर उसपर एवं ढाबा कर्मचारियों पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर उसकी पत्नी सावित्री देवी एवं भाई रामप्रकाश आ गए। तभी आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।
पत्नी के गले से सोने की चेन एवं 12 हजार रुपये निकाल कर ले गए। उनकी पत्नी बेहोश हो गई। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पत्नी एवं उनकी हालत नाजुक देख बरेली रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन



सभी आरोपी फरार
प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। सभी को गिरफ्तार कर शीघ्र ही जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें