सिरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बेटी की रिश्ता तय किया, लेकिन अब लड़के पक्ष के लोग महंगी कार न मिलने पर रिश्ता तोड़ दिया।
एक गांव के ग्रामीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने पुत्री का रिश्ता रामपुर शाहबाद के गांव धुरयाई निवासी प्रदीप कुमार के साथ तय किया, जो कांस्टेबल के पद पर शाहजहांपुर पुलिस लाइन में तैनात है।
उन्होंने लड़की की गोद भराई कर लेनदेन कर दिया। शादी की तारीख भी जनवरी 2025 में होना तय हो गई। प्रार्थी ने दहेज का सामान की खरीदारी सहित आदि तैयारी कर ली। इस बीच लड़के पक्ष के लोगों ने दस लाख रुपये की कार की मांग कर डाली। उसके बाद रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने कांस्टेबल प्रदीप कुमार, उसके पिता विजेंद्र, मां चंद्रवती, भाई संदीप व उसकी दो बहनों पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद