शीशगढ़। ग्रामीण ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की तो दबंगों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। कोर्ट के आदेश पर शीशगढ़ पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव टांडा छगा निवासी जाकिर खा ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने ग्राम करीमगंज, तहसील बहेड़ी में कुछ जमीन खरीदी है। जमीन पर उसी समय कब्जा ले लिया था। ग्राम करीमगंज निवासी जफर खा, अथर खा, असलम ने जमीन पर कब्जा करने के लिए साजिश रची थी।
आरोप है कि पीड़ित के खेत के बराबर में बने सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जा करके रास्ता बंद कर दिया है। तहसील प्रशासन एवं पुलिस जांच करके वापस लौटी तो उक्त लोग उनके पास से पांच हजार रुपये भी छीनकर तमंचे की बट व लाठी-डंडों से पीटा। उसके बाद फायरिंग कर दी, जिससे वह बच निकले। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संवाद