फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: आउटसोर्स कंपनी ने हड़प लिया संविदाकर्मियों का ईएसआई और ईपीएफ, निदेशक समेत सात पर रिपोर्ट

Sun, 09 Apr 2023 05:37 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कंपनी ने ईपीएफ, ईएसआई और जीएसटी के रुपये मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से ले लिए थे, पर संबंधित विभागों में जमा नहीं किए। चारों खंडों को मिलाकर कंपनी ने तीन करोड़ रुपये से अधिक का घपला किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले के 750 संविदाकर्मियों का ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि), ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) की किस्त के रुपये और जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) हड़पने के आरोप में आउटसोर्स कंपनी के निदेशक समेत सात लोगों के खिलाफ आंवला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभी तीन विद्युत वितरण खंडों की ओर से भी एफआईआर दर्ज कराई जानी है।

विज्ञापन


कंपनी ने ईपीएफ, ईएसआई और जीएसटी के रुपये मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से ले लिए थे, पर संबंधित विभागों में जमा नहीं किए। चारों खंडों को मिलाकर कंपनी ने तीन करोड़ रुपये से अधिक का घपला किया है। जांच के बाद अब कार्रवाई का शिकंजा कसा गया है। विद्युत वितरण खंड आंवला के एक्सईएन ने रिपोर्ट में बताया कि ईपीएफ का 31.10 लाख, ईएसआईसी का 5.04 लाख रुपये विभाग से लिया पर कर्मचारी के खाते में भविष्य निधि संगठन में नहीं जमा किया।

विज्ञापन

इन्हें किया गया नामजद 

जीएसटी का 41.90 लाख रुपये विभाग से लिया, पर राज्य कर विभाग में जमा नहीं किया। अमानत में खयानत करने पर नई दिल्ली के शाहपुर जाट स्थित ओरियन सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय के निदेशक आशुतोष झा, कुंदन झा व अविनाश रॉय और कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता राजेश बख्शी, रंजीत झा, जीएम गौरव भट्टाचार्य और मैनेजर गौरव सिंह रघुवंशी को नामजद किया गया।

अधीक्षण अभियंता के अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि जिले के चार विद्युत वितरण खंडों के 750 संविदाकर्मियों के ईएसआई और ईपीएफ के रुपये हड़पने पर आंवला, बहेड़ी और विद्युत वितरण खंड प्रथम व द्वितीय के अधिशासी अभियंताओं ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ आंवला के एक्सईएन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें