फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार और परिवार वालों पर मारपीट कर आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट में खुदकुशी करने वाली विवाहिता के भाई ने उसके सैन्यकर्मी पति और परिवार वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम में विवाहिता के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के गांव बोझमा थाना शाहपुर निवासी सैन्यकर्मी बमबम कुमार की शादी वर्ष 2005 में बिहार के ही गांव हंडिया निवासी प्रियदर्शिनी के साथ हुई थी। वह यहां पर पत्नी प्रियदर्शनी और दो बेटों के साथ सरकारी आवास में रह रहे थे। बृहस्पतिवार देर रात प्रियदर्शनी ने सरकारी आवास में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम में उनके शरीर पर चोटों के निशान मिले। वहीं, थाना कैंट पहुंचे प्रियदर्शिनी के भाई राधेकांत निराला ने बमबम कुमार, उसके भाई अरविंद सिंह, नवीन सिंह, मां चंदा देवी और उदय सिंह के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राधेकांत का आरोप है कि ये लोग पांच लाख रुपये की मांग करके उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। 11 मार्च को बहन ने फोन करके मारपीट की बात कही थी और फिर शाम को उसने पिता को फोन करके हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें