फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गो रक्षकों-चौकीदारों में मारपीट में पांच लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरातघर से भागी किशोरी ने मांगी थी मदद, गो रक्षकों से हो गई थी हाथापाई
विज्ञापन

नवाबगंज। बरातघर में दबंगों की कैद से छूटी किशोरी की मदद करने को लेकर गुरुवार को गो रक्षकों व चौकीदारों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही किशोरी के परिजन भी बिहार से उसे लेने को रवाना हो गए हैं। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। अब कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला काहरान निवासी प्रिंस गुप्ता गो रक्षा विभाग के जिला प्रमुख हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह गो रक्षा विभाग के अनमोल गुप्ता, अंकित गुप्ता व राहुल के साथ दो अलग-अलग बाइकों से करुआ गांव जा रहे थे। नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर सरौरा कोठी गांव के पास स्थित बरातघर से किशोरी आकर मदद मांगने लगी। इसके बाद गो रक्षकों का चौकीदार सर्वेश, संतोष, बब्लू व पांच लोगों से हाथापाई हो गई थी। इस मामले में प्रियांशु गुप्ता ने सर्वेश, संतोष, बबलू व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ, जबकि दूसरी ओर से राजेश कुमार ने प्रिंस गुप्ता, अनमोल गुप्ता समेत 20 अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें