बरेली। दो निर्माण स्थलों को सील करने के बावजूद कार्य कराने वाले आरोपियों पर बीडीए के अवर अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवर अभियंता रमन कुमार ने बताया कि प्रभातनगर कॉलोनी में सूद धर्मकांटा के निकट भूतल और प्रथम तल का निर्माण अवैध बताकर 29 जुलाई को सील कर दिया था। इसके बावजूद भूतल पर शोरूम का संचालन कर दिया गया। प्रेमनगर थाने में कृष्णा सक्सेना और उनके किरायेदार मोहित शोरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
वहीं, दर्जी चौक स्थित कुंवर कृपाशंकर मार्केट के पीछे वाले हिस्से में करीब 250 मीटर में पुरानी दुकानें तोड़कर नवनिर्माण शुरू कराया गया। मानचित्र स्वीकृत नहीं था। बीडीए ने दो नवंबर को निर्माण कार्य रोका और उस हिस्से को सील किया। इसके बावजूद सील को तोड़कर रातों-रात निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। अवर अभियंता ने कोतवाली में निर्माणकर्ता राजेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अवैध तरीके से कराए गए निर्माण गिराए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण
अमर उजाला ब्यूरो