फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा नेता पर रिपोर्ट बेबुनियाद बताई, ईओ पर लगे आरोप भी तथ्यहीन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अफसरों ने निकाला बीच का रास्ता, 27 दिन बाद शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। ढाई महीने पहले अतिक्रमण हटाने को लेकर ईओ और भाजपा नेता के बीच हुए विवाद का पटाक्षेप करने की कोशिश की गई है। पुलिस प्रशासन के तीन अफसरों ने 27 दिन बाद शासन को जो जांच रिपोर्ट भेजी, उसमें बीच का रास्ता निकाला गया है। दोनों ही पक्षों को संतुष्ट करने की कोशिश की गई है।
कस्बे में ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर पर लगाए गए आरोपों व व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल पर दर्ज रिपोर्ट के मामले में शासन के निर्देश पर डीएम अविनाश सिंह ने एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा की संयुक्त टीम बनाई थी। टीम ने नौ जनवरी को घटनास्थल पर जांच की थी। इस दौरान ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर, आशीष अग्रवाल, लिपिक वेला देवी, कर्मचारी गंगाराम समेत कई व्यापारियों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन

स्थलीय सत्यापन से भी तथ्य जुटाए और दोनों पक्षों से उनके साक्ष्य मांगे। तीनों अधिकारियों ने डीएम को जो संयुक्त रिपोर्ट दी, वह डीएम ने शासन को भेज दी है। इसके मुताबिक दोनों पक्ष अपने आरोपों को साबित करने के साक्ष्य नहीं दे पाए। ईओ की ओर से लिखाई रिपोर्ट में आरोप बलहीन मिले। वहीं, आशीष अग्रवाल ने ईओ पर घूस मांगने का जो आरोप लगाया, उसका प्रमाण भी वह नहीं दे सके। डीएम शुक्रवार को रिपोर्ट शासन को भेज दी है। संवाद
-
इस वजह से हुई थी तनातनी
कस्बा के मुख्य बाजार में व्यापारी राहुल गुप्ता की दुकान पर मरम्मत कार्य चल रहा था। इससे नगर पंचायत का नाला बंद हो गया था। व्यापारियों की शिकायत पर ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने जेसीबी से बंद नाला खोला था। व्यापारी ने दुकान के आगे के हिस्से को तोड़ने का आरोप लगाया था। मौके पर व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल पहुंच गए थे। निर्माण तोड़ने को लेकर ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर और आशीष अग्रवाल के बीच तनातनी हो गई थी। इस पर ईओ अपने कार्यालय चले गए। पीछे से आशीष के साथ कई व्यापारी भी पहुंच गए। कार्यालय में तनातनी हुई थी।

ईओ की तहरीर पर लिखी थी रिपोर्ट
- ईओ ने सरकारी अभिलेख फाड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर थाने में दी थी। आशीष अग्रवाल ने ईओ पर व्यापारी राहुल गुप्ता से कार्रवाई रोकने के नाम पर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। सात दिन बाद पुलिस ने ईओ की तहरीर पर आशीष अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आशीष अग्रवाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री, मुख्य सचिव, उप सचिव से शिकायत की थी।
विज्ञापन


विवेचक को खोजना होगा सीसी फुटेज
- हम लोगों ने जो जांच की वह साक्ष्य पर आधारित थी। उसमें दोनों ही पक्ष आरोपों को साबित नहीं कर सके। व्यापारी नेता पर दर्ज रिपोर्ट की विवेचना अभी जारी रहेगी। विवेचक के दौरान सीसी फुटेज जैसा कोई तथ्य मिलेगा तो उसके आधार पर वह अतिरिक्त कार्रवाई करने को स्वतंत्र हैं।
- मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें