फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसओजी पर हमले में पूर्व प्रधान समेत 28 पर रिपोर्ट, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी मुरादाबाद का, चोरी की बैटरी ले जाते वक्त धरपकड़ के दौरान किया था हमला
विज्ञापन

बरेली। बिथरी इलाके में चोरी की बैटरी बरामद करने के दौरान बृहस्पतिवार रात अपराधियों ने दबंगों के साथ मिलकर एसओजी द्वितीय टीम पर हमला कर दिया। बिथरी पुलिस ने फरीदपुर इनायत खां गांव के पूर्व प्रधान कमलेश पटेल और 12 अन्य नामजद समेत कुल 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कमलेश पटेल, अभिमन्यु, दीपक और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसओजी द्वितीय टीम के हेड कांस्टेबल शशि कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जिक्र है कि मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम शाम साढ़े सात बजे फरीदपुर इनायत खां गांव से बिथरी की ओर जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग कर रही थी। चोरी की बैटरी भरकर ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को रोका तो उसमें से उतरे तीन लोग अभद्रता करने लगे। फिर पीछे से आई स्विफ्ट कार में बैठे चार-पांच लोगों ने एसओजी टीम से ही पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

टीम ने एसओजी के रूप में परिचय देकर अपना आईकार्ड भी दिखाया। तभी आरोपियों ने गांव में आवाज देकर और भीड़ बुला ली। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे कांस्टेबल मधुर, हेड कांस्टेबल कमल व अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। हेड कांस्टेबल शशि व ज्ञानेंद्र को भी चोटें आईं। सूचना देकर बिथरी थाना पुलिस को बुलाया तो जान बच सकी।
इन लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
फरीदपुर इनायत खां गांव के पूर्व प्रधान कमलेश, संजीव, अभिमन्यु, नरेश, पप्पू, दीपक, बारादरी के संजयनगर निवासी धर्मवीर, सूफी टोला निवासी सैफ, मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी वारिस, बिथरी थाना क्षेत्र के गांव कंथरिया निवासी राजीव पटेल, भुता थाने के म्यूड़ी खुर्द निवासी कमल पटेल, बहेड़ी निवासी विमल कुमार और 16 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कर नाम खोले जाएंगे।
बदमाशों ने एसओजी को पीटा तो सड़क पर लगा जाम, मची अफरातफरी
बदमाशों ने घेरकर एसओजी द्वितीय टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से सिपाहियों को सड़क पर गिराकर पीटा गया। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। वाहनों में बैठीं महिलाएं और बच्चे घबराहट में चिल्लाने लगे। पुलिस ने मौके पर ही हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन संख्या अधिक होने से वे पुलिस टीम पर हावी हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन

-
पुलिस और प्रशासनिक अमले पर भारी पड़ रहे बदमाश
बरेली। माफिया और बदमाश पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भारी पड़ रहे हैं। नए साल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर यह तीसरा हमला है। जनवरी की शुरुआत में बारादरी इलाके के सोबती कान्टिनेंटल होटल में डीजे बंद कराने गई रुहेलखंड चौकी पुलिस पर होटल मैनेजर आलम, पवनेश और राघव कपूर ने जानलेवा हमला कर दिया था। दरोगा व दीवान की पिटाई कर बंधक बना लिया गया था। बाद में तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दस दिन पहले खनन माफिया के गुर्गों ने बहेड़ी इलाके में खनन अधिकारी और उनकी टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की थी। इस मामले में भी ट्रक-डंपर चालकों को गिरफ्तार किया गया था। अब बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एसओजी टीम को निशाना बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें