फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की हत्या के मामले में 12 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद से आरोपी घर छोड़ कर हो गए फरार, अभी तक नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। दहेज के लिए विवाहिता की गला काटकर निर्मम हत्या कर शव को मकान में छोड़कर ससुराली फरार हो गए। मृतका के पिता ने पति समेत 12 आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।
जयनगर गांव के मकसद अली का निकाह रिछा गांव की फराह (22) के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। बुधवार की शाम दहेज के लिए फराह को उसके पति समेत 12 लोगो ने धारदार औजार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ हर्ष मोदी और कोतवाल राजकुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता साविर अली ने बेटी फराह की हत्या के आरोप में पति मकसद अली, जेठ तौफीक अली, ससुर साबिर अली, सास मसीतन, बहनोई मकसूद अली ,नंद अफसाना सहित 12 लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से हत्या में शामिल औजार को अपने कब्जे में ले लिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को मायके वाले अपने गांव रिछा ले गए, जहां देर शाम गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें