फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सछास के चार पदाधिकारियों सहित छह नामजद और कई अज्ञात पर बलवा की रिपोर्ट

Fri, 07 Jun 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में विगत दिनों तोड़फोड़, हंगामा और अधिकारियों से अभद्रता करने के मामले में विवि प्रशासन की ओर से समाजवादी छात्र सभा (सछास) के चार पदाधिकारियों सहित छह नामदज व कई अज्ञात के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीएएमएस छात्रों व सछास पदाधिकारियों पर विद्यार्थियों से रुपये लेकर काम कराने के आरोप भी लग रहे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले बिगत दिनों बीएएमएस छात्रों ने परिसर में हंगामा किया था। विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा की ओर से दी गई तहरीर में सछास पदाधिकारी अविनाश मिश्रा, विक्रांत पाल, अभिषेक यादव, करण सिंह और धनवंतरि आयुर्वेदिक महाविद्यालय के छात्र कार्तिक चौधरी व गंगाशील आयुर्वेदिक महाविद्यालय के छात्र आदर्श कुमार सहित अन्य छात्रों पर परिसर में हंगामा व तोड़फोड़ करने का आरोप है।
तहरीर के मुताबिक सभी ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक तोड़फोड, अराजकता व विवि के अधिकारियों के साथ अभद्रता की। इन्होंने गाली-गलौज की। कार्यालय में अंदर से ताला लगाकर परीक्षा नियंत्रक और कर्मचारियों को बंधक बनाकर सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाई। महिला स्टाफ से भी धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन


ग्रुप बनाकर हो रही थी उगाही
आरोप है कि सछास पदाधिकारियों और बीएएमएस छात्र पूरक परीक्षा का चुनौती मूल्यांकन फाॅर्म खुलवाने के संबंध में अनधिकृत रूप से उगाही कर रहे थे। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप ''''''''चैलेंज - 24'''''''' बनाया था। इसमें दो छात्र ने अन्य छात्रों से 500 रुपये चुनौती मूल्यांकन के लिए मांगे थे। कुछ विद्यार्थियों ने भुगतान भी कर दिया था, जिसके स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। मामले में विवि ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
वहीं, सछास जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि उगाही के आरोप निराधार हैं। कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी इसमें शामिल नहीं हैं। जो छात्र इसमें शामिल हैं, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। विश्वविद्यालय स्तर से भी मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है।
-
विवि के सुरक्षा प्रभारी की तहरीर पर छह नामजद सहित कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अमित पांडेय, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें