फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शातिर बदमाश निकला फैजान, दर्ज हैं 11 मुकदमे

Fri, 07 Jun 2024 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर में ब्रेड कारोबारी बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर लूटपाट करने वाला फैजान उर्फ लक्की शातिर बदमाश है। उस पर जिले के विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से लूटा गया कुंडल बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा स्कूटी,1270 रुपये व एक की पैड वाला मोबाइल बरामद किया है। वहीं, मुठभेड़ में फरार हुए अमर सिंह यादव को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। अमर सिंह पर तीन मुकदमे हैंं।


सौ फुटा रोड पर मिथिलापुरी काॅलोनी में 65 वर्षीय अवधेश को घर में घुसकर बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने मुठभेड़ में फैजान उर्फ लक्की को पकड़ा था। फैजान प्रेमनगर के मौलानगर का रहने वाला है। उसके पैर में गोली भी लगी है। पूछताछ के दौरान फैजान ने पुलिस को बताया कि जेल में उसकी मुलाकात संजय नगर के अमर सिंह यादव से हुई थी।
विज्ञापन

अमर सिंह सैनिक कॉलोनी में एक डेयरी में काम करता था। उसका अवधेश के घर आना-जाना था। अमर सिंह ने फैजान को बताया था कि महिला घर में अकेले रहती है। उनके पास काफी पैसा है। इसी के बाद दोनों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें