फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहकावे में आकर कराई थी पिता पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

किशोरी ने पिता पर मुकदमा न चलाने के लिए दिया शपथ पत्र

बरेली। चार दिन पहले पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली किशोरी शनिवार को सीओ प्रथम के ऑफिस पहुंची। उसने पिता के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के लिए शपथपत्र दिया। कहा, बहकावे में आकर पिता पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस का कहना है कि बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किशोरी ने सीओ सिटी दिलीप सिंह को दिए शपथ पत्र में कहा है कि वह पिता पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। उसने बहकावे में आकर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। प्रेमनगर पुलिस का कहना है कि किशोरी मेडिकल कराने के लिए भी तैयार नहीं है। अब उसके 164 के बयान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि पिता पर संगीन आरोप लगाने वाली किशोरी के खिलाफ भी कार्रवाई होना तय है। गौरतलब है कि गुलाबनगर में रहने वाली किशोरी की मां का कुछ समय पहले निधन हो गया था। उसने शुक्रवार को पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि 28 अक्तूबर की रात दस बजे रसोई में खाना बनाते समय पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी ने पिता पर कार्रवाई न करने का शपथ पत्र दिया है। अब उसके 164 के बयान होंगे। बयानों के आधार पर ही किशोरी पर भी कार्रवाई होगी। - दिलीप सिंह, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें