फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सपा के नगर अध्यक्ष रईस अहमद पर धोखाधड़ी, मारपीट, जानलेवा हमले एवं धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित व्यक्ति ने अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सपा पदाधिकारी ने मामले को झूठा बताया है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, उसे भूखंड की जरूरत थी, जिसे दिखाकर रईस अहमद ने उससे पांच लाख रुपये नकद ले लिए। बाद में पता चला कि उक्त भूखंड रईस अहमद का था ही नहीं। बाद में धोखाधड़ी का मामला सामने आया तो पंचायत के दबाव में आरोपी ने तीन लाख दस हजार रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया।
शिकायत करने पर रईस अहमद अपने भाई रुखसार उर्फ गुड्डू और एक अन्य व्यक्ति के साथ पीड़ित के घर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग की, जिससे गोली दीवार में जा लगी। इसके अलावा आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी की सोने की चेन भी छीन ली और घर में तोड़फोड़ की। पीड़ित जब थाने शिकायत दर्ज कराने गया, तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। अब अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन पर लगे आरोप बेबुनियाद : रईस अहमद
रईस अहमद ने बताया कि कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। थाना अध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें