फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
Report of molestation, rape against four including husband
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी युवती ने मुरादाबाद सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, छेड़छाड़, लूट और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यह रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर दर्ज की गई है। युवती का कहना है कि आठ मार्च 2019 को उसकी शादी मुरादाबाद निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल वाले 20 लाख रुपये लाने के लिए उन्हें प्रताड़ित करने लगे। पति ने उनके साथ अमानवीय हरकतें कीं और ससुर ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। विरोध पर पांच अप्रैल 2021 को घर से निकाल दिया। जब वह मायके थीं तो ससुराल वाले वहां पहुंचे और 20 लाख रुपये मांग करते हुए उनके कुंडल भी लूट लिए। साथ ही रुपये लिए बिना घर आने पर मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने की धमकी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें