फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केसरपुर कोटेदार पर कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज,

Sat, 25 Jul 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
ग्राम डभौरा में एक सप्ताह 24 घंटे में मात्र चार-पांच घंटे लो वोल्टेज के साथ बिजली मिलने से, ग्र
विज्ञापन
भुता। केसरपुर की कोटेदार कलीमा खातून पर कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसपर कार्डधारकों को राशन न देने, अभद्रता और प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत थी। जांच करने पर दुकान से 53 किलो खाद्यान्न कम मिला। उसके भाई आदिल को भी इसी मामले में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

गांव के बाबू बख्श की बेटी कलीमा खातून के नाम सरकारी राशन की दुकान है। उन पर राशन न देने, अभद्रता और प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल हुई थी। इसपर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक कुमार और पूर्ति निरीक्षक शिखा तिवारी ने दुकान का निरीक्षण किया। जांच में स्टॉक रजिस्टर में 50.535 किलोग्राम गेहूं, 37.345 किलोग्राम चावल, 33 किलोग्राम चीनी और कुल 53 किलोग्राम खाद्यान्न कम मिला। इससे कालाबाजारी की पुष्टि हुई। पूर्ति निरीक्षक शिखा तिवारी ने बताया कि शनिवार को थाना भुता में उप्र आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दुकान का खाद्यान्न इस्माइलपुर सागर स्वयं सहायता समूह की संचालक मधु को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें