फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नबावगंज पालिका अध्यक्ष पति के खिलाफ एसडीएम ने दी डीएम को रिपोर्ट

Tue, 17 Feb 2015 01:30 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पति पर पालिका की जमीन को फर्जी तरीके से नीलाम दिखाकर बेचने, नगर का माहौल अनावश्यक रूप से खराब करने एवं उनके तानाशाह रवैए से आम जनता के आंदोलित होने की संबंधी जानकारी इस रिपोर्ट में दी गई है। साथ ही अध्यक्ष पति द्वारा अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कराए जाने की तस्वीरें भी इस पत्र के साथ डीएम को दी गई हैं।
विज्ञापन

अपनी रिपोर्ट में एसडीएम ने लिखा है कि ताजा विवाद गुरु गोविंद सिंह पार्क को तहस-नहस करने एवं हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, प्रशासनिक न्यायाधीश और जिला न्यायाधीश द्वारा लगाए गए पेड़ों को बिना अनुमति के ही हठधर्मिता के साथ काट लिए जाने को लेकर है। यह स्थान नेशनल हाइवे की परिधि में है लेकिन विवाद तात्कालिक रूप से अध्यक्ष पति के हठधर्मिता के साथ पेड़ काटने एवं पालिका परिषद कार्यालय पर स्थित दुकानों के ऊपर की जगह को बेचने और उस पर दुकान बनाने को लेकर है। एसडीएम ने लिखा है कि अध्यक्ष पति पालिका परिषद में मनमाने तरीके से काम करने के आदी हो चुके हैं और उन्होंने परिषद की लगभग सभी जगह को फर्जी तरीके से नीलाम दर्शाकर बेच दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें