फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत शाह सकलैन एकेडमी के प्रदेश अध्यक्ष समेत सौ पर रिपोर्ट

Thu, 16 Jul 2015 01:26 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी धर्मवीर यादव के आदेश पर शाहबाद की शाही मस्जिद के इमाम मौलाना आसिफ पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए हमला करने वाले हजरत शाह सकलैन एकेडमी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी लतीफ कुरैशी समेत सौ लोगों के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को टीटीएस के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मिलकर इमाम की ओर से मुकदमा लिखाने को तहरीर दी थी। एसएसपी ने उस पर मुकदमा लिखने के आदेश कर दिए थे। बुधवार प्रेमनगर पुलिस ने हाजी अब्दुल लतीफ  कुरैशी, मुनीफ सकलैनी, शरीफ, सरताज, मुशीर, फरमाना, अरशद, फैसल, फरहान, नीटू, महरान, सलमान, बिट्टू, आकिब, मुस्तकीम आदि सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट में इमाम ने कहा गया है कि दस जुलाई को उन पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए इन लोगों ने मस्जिद घुस कर उन पर हमला किया। मुअज्जिन और नायब इमाम के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की है। आला हजरत पर गलत टिप्पणी करते हुए मस्जिद खाली करने पर जाने से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि शाही मस्जिद के इमाम की तहरीर पर मुकदमा लिख लिया है। निष्पक्ष विवेचना कराकर दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें