सिरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में सहेलियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी। इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी ने सीओ मीरगंज को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी एक जून को सहेलियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। सुबह दस बजे रामगंगा पार मीरगंज क्षेत्र का राजू मौर्य आ गया और सभी सहेलियों के सामने उक्त किशोरी को खींच ले गया। घटना से सहमी अन्य सहेलियों ने भागकर परिजनों को जानकारी दी।किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि जब वे आरोपी को लेकर थाने पहुंचे, तब तब लड़के के रिश्तेदार थाने में पहले से मौजूद थे। हलका दरोगा घनश्याम ने तहरीर ही नहीं ली। उसके बाद मामूली तहरीर लिखवाकर हस्ताक्षर कराकर मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार ने बरेली में एसएसपी से शिकायत कर न्याय की मांग की। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेकर पुलिस कप्तान ने जांच के आदेश दिए हैं। संवाद