फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुदकुशी करने वाले युवक की पत्नी और सास के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी/देवरनियां। कस्बा निवासी युवक द्वारा दो दिन पूर्व जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में युवक की सास और पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो जारी करके अपनी सास पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कस्बे के वार्ड चार मोहल्ला रामसहाय निवासी 22 वर्षीय शिव नंदन ने रविवार की रात पत्नी पूजा से कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी भोजीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई थी। देवरनियां पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया था।
आत्महत्या करने वाले युवक के पिता पूरनलाल ने थाने में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि 9 नवंबर को उनके पुत्र का पत्नी पूजा से विवाद हो गया था। पूजा ने उनके पुत्र की पिटाई कर दी थी। आरोप है कि पूजा ने मोहल्ला चौधरी कस्बा सेंथल थाना हाफिजगंज निवासी अपनी मां चंपा देवी को बुला लिया। चंपा देवी पूजा को अपने घर ले गई। पूजा और चंपा देवी ने ही पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिस कारण उसने आत्महत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पूरनलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें