फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
Report filed against SP candidate Rajesh Agarwal
विज्ञापन
बरेली। शहर विधान सभा सीट से सपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह की ओर से आचार संहिता के उल्लंघन में इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बगैर अनुमति चुनावी सभा करने का आरोप है।
विज्ञापन

दरोगा ने तहरीर में ट्विटर की एक पोस्ट का हवाला देते हुए कहा है कि 26 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे कर्मचारीनगर, मिनी बाईपास के पास सर्वोदय नगर निवासी शिवम अग्रवाल के आवास पर सपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने चुनावी सभा की। इसमें करीब 300 लोगों को इकट्ठा किया गया।
भीड़ ने कोविड नियमों का पालन नहीं किया। सभा के लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई। दरोगा की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में सपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल और शिवम अग्रवाल के खिलाफ कोविड नियम और आचार संहित के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें