फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बालक की मौत के बाद जेसीबी चालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ईंट-भट्ठे पर अपने पिता से मिलने जा रहे नौ वर्षीय बच्चे की जेसीबी से कुचलकर हुई मौत के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी चालक के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, शाम में परिजनों ने मृतक के शव को गमगीन माहौल में सुपर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, मसीतवली नगर गांव के रफीक अहमद फाजिलपुर गांव के रमेश चंद्र गंगवार के ईंट- भट्ठे पर ईंट पाथने का कार्य करते हैं। मंगलवार को रफीक अहमद अपने नौ साल के बेटे आलम को भी ईंट-भट्ठे पर ले गया था। मंगलवार की शाम पांच बजे वह ईंट पाथ रहा था। मृतक आलम की मां फरजाना का आरोप है कि भट्ठा मालिक बेटे आलम को मजदूरी के बहाने से ले गए थे, जहां जेसीबी चालक ने बेटे को कुचलकर मार डाला। जेसीबी चालक मौके से भाग गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की रिपोर्ट फरजाना ने कराई है। बुधवार की शाम को जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिवार में रोना-पीटना मच गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें