फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपराधी को ढोल-नगाड़ों के साथ किया जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। गांव कजरौटा निवासी चमन को पुलिस-प्रशासन द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ जिला बदर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिला बदर किया गया गांव कजरौटा निवासी अपराधी चमन दबंगई दिखाता था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। कई जगह उसकी आपराधिक गतिविधियां करने की सूचना प्राप्त हो रही थीं। पुलिस ने बुधवार को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फतेहगंज पूर्वी थाने की सीमा से शाहजहांपुर की सीमा पर आरोपी को छोड़ दिया। उसे चेतावनी दी कि अगर वह तीन महीने तक जिले की सीमा में देखा गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर अपराधी को जिला बदर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें