नवाबगंज। कस्बे में चले विद्युत चेकिंग अभियान के तहत विद्युत चोरी करने वाले 38 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही 14 उपभोक्ताओं के भार बढ़ाए गए हैं।
रविवार को विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें उपखंड अधिकारी मीरगंज के निखिल जायसवाल, उपखंड अधिकारी फतेहगंज पूर्वी अंकित दिवेदी, रिठौरा से अरुण कुमार, नवाबगंज से राजेंद्र सिंह ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे में चेकिंग के दौरान 38 लोग विद्युत चोरी करते हुए मिले, जिनके बिल भी जमा नहीं किए गए थे। विद्युत विभाग ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। साथ ही 14 उपभोक्ताओं के भार में वृद्धि की गई है।
इस मौके पर जेई मोहित कुमार, साबिरखान, बाबूलाल, रमेश गौतम, विद्युत कर्मी हरीश कुमार, नवल, निवेश कुमार आदि रहे। संवाद