फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापरवाही पर पंचायत सहायक पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव में लगने वाली चौपाल में समय से न पहुंचने पर पंचायत सहायक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के लिए बीडीओ ने डीपीआरओ को पत्र भेजा है। बीडीओ ने पत्र में कार्य सही ढंग से न करने, सूचनाए समय पर उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विकासखंड भदपुरा की ग्राम पंचायत खतौआ में कुमारी आकांक्षा पंचायत सहायक के पद पर तैनात हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर 23 मई को चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें बीडीओ समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, लेकिन गांव में तैनात पंचायत सहायक समय पर नहीं पहुंच सकी। बीडीओ कमल सिंह चौहान के आदेश पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम प्रकाश ने फोन किया, तब वह पहुंची।
बीडीओ ने पंचायत सहायक के बारे में जानकारी की तो पता चला कि पंचायत सहायक गांव में न रहकर महानगर में निवास करती हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर मांगी जाने वाली सूचना समय पर नहीं देती है। साथ की पंचायत घर में रखा कंप्यूटर भी खराब है। इससे पहले भी बीडीओ के द्वारा निरीक्षण करने पर सचिवालय भी बंद मिला है। इस मामले में पंचायत सहायक को नोटिस भी दिए गए, लेकिन उनका जवाब भी नहीं आया। इस मामले में बीडीओ ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की है। संवाद
विज्ञापन


जांच कराई गई है। पंचायत सहायक की कार्य शैली सही नहीं मिली है। इस मामले में उन्हें नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही मामले की रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

-कमल सिंह चौहान, बीडीओ, ब्लाॅक भदपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें