फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की सील दुकानों का ताला तोड़ने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली नगर निगम
विज्ञापन
बरेली। मढ़ीनाथ में नगर निगम द्वारा सील की गई दुकान का ताला मंगलवार को तोड़ दिया गया। सूचना पर नगर निगम के राजस्व निरिक्षक मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में नामजद रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

दो महीने पहले एसडीएम सदर के आदेश पर मढ़ीनाथ स्थित ग्राम समाज की जमीन पर नगर निगम को कब्जा दिया गया था। इसके बाद नगर निगम के राजस्व निरिक्षक ने तीन दुकानों में ताला डालकर सील कर दिया था। इस पर नगर निगम का कब्जा था। मंगलवार को नगर निगम में सूचना पहुंची कि अमन निवासी मढ़ीनाथ, अभिषेक निवासी अशोक नगर, मनोज विकट निवासी मढ़ीनाथ द्वारा सील दुकानों में से एक दुकान का ताला तोड़कर सामान निकाला जा रहा है। सूचना पर निगम के राजस्व निरीक्षिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी फरार हो गए। कुछ लोगों ने टीम के सामने धरना भी दिया। टीम ने वीडियोग्राफी कराकर सामान वापस दुकान में रखवाकर दोबारा सील कर दिया। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक विवेक कुमार ने अमन, अभिषेक, मनोज विकट के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर निगम की टीम में राजस्व निरीक्षक के अलावा आनंद स्वरुप, हीरालाल, विजय कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें