फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनौना धाम के महंत पर आरोप लगाने वाले व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोबाइल टावर पर चढ़कर मनौना धाम के महंत पर ढोंग करने समेत अन्य आरोप लगाने वाले रोहित यादव और उसके पिता तेजपाल उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महंत पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। शुक्रवार को एसआई नितेश कुमार शर्मा की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

आंवला के मनौना में निर्माणाधीन खाटूश्याम मंदिर के महंत ओमेंद्र चौहान और उनके भाई योगेंद्र चौहान पर मोहल्ला भुर्जी टोला निवासी युवक रोहित यादव ने बृहस्पतिवार को गंभीर आरोप लगाए थे। उसने खुद व अपने परिवार वालों की जान को खतरा भी बताया। रोहित दोपहर 12 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया और महंत व उनके भाई को गालियां देता रहा। उसने यह भी आरोप लगाया कि महंत ढोंग कराते हैं। उसे व उसके परिवार को परेशान करने के लिए पुलिस से सांठगांठ कर पहले भी रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।
इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा रही। पुलिस ने बमुश्किल उसे भरोसा देकर उतारा। आंवला थाने में देर रात तक दोनों पक्षों के बीच फैसले को लेकर बात भी चलती रही, लेकिन शुक्रवार को रोहित व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसआई नितेश कुमार शर्मा का कहना है कि रोहित का पिता उसको उकसा रहा था। यह लोग किसी को चोट पहुंचा सकते हैं और कानून- व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


आरोपी के पिता ने भी दी तहरीर
बरेली। महंत के भाई पर आरोप लगाते हुए रोहित के पिता तेजपाल की ओर से भी तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि रोहित ने योगेंद्र को 26 हजार रुपये देकर मनौना धाम परिसर में किराये पर दुकान ली थी। इसी दुकान से वह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। दो महीने पहले बिना पूर्व सूचना उसकी दुकान को उखाड़ कर फेंक दिया गया। दुकान का काफी सामान भी ले गए। इसके बाद उनके बेटे के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी। बृहस्पतिवार की देर रात तक प्रकरण को लेकर भाजपा के कई छुटभैय्या नेता भी दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए थाने में डटे रहे। संवाद

नाजायज तरीके से दबाव बनाकर मांग मनवाने के लिए युवक टावर पर चढ़ा था। अगर कोई शिकायत थी तो सामान्य तरीके से भी की जा सकती थी। पिता-पुत्र का आपराधिक इतिहास है। दोनों के खिलाफ हल्का इंचार्ज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। - नितिन कुमार, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें