फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 28 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ सीज, 25 नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से होली पर मिलावटी खाद्य सामग्री बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे अभियान में शुक्रवार को टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 28,29,845 रुपये की खाद्य सामग्री सीज कराई। 25 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के मुताबिक नरकुलागंज के मित्तल ट्रेडिंग कंपनी से संदिग्ध प्रतीत होने पर 36,150 किग्रा मसूर की दाल जब्त की गई। सभी का एक-एक नमूना लिया। मॉडर्न एग्रो ऑयल माधोवाड़ी से ब्रांडेड कंपनी का रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल मूल्य 2,69,410 रुपये को सीज किया। मीरगंज से 20 किलो रंगीन कचरी सीज की। राम भरोसे ट्रेडर्स फतेहगंज पश्चिमी से 57 लीटर सरसों का तेल सीज किया। नवाबगंज से 287 किलो रंगीन कचरी सीज की।
हाफिजगंज के उवैश होटल, खलील होटल पर छेना मिठाई घटिया प्रतीत होने पर नष्ट कराई। विजय ट्रेडर्स नवाबगंज से 34 किलो रंगीन कचरी सीज की। सभी खाद्य पदार्थ के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें