नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला के साथ उसके ही घर में घुसकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल, आरोपी फरार हो गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव में एक विधवा सात साल की बच्ची के साथ रहकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। पीड़िता का आरोप है कि गांव का व्यक्ति उसपर गलत नजर रखता है। आरोप है रविवार को वह अपने घर में काम कर रही थी। इसी बीच दबंग ने उसे पीछे से आकर दबोचकर वारदात को अंजाम दिया। संवाद
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur