फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कन्हैया गुलाटी व उसके गुर्गों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। कन्हैया गुलाटी व उसके गुर्गों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर एक और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला अंसारी निवासी गुलाम जाफर नूरी ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि थाना भोजीपुरा के गांव जल्ला लाड़पुर निवासी अफसार अहमद और थाना मीरगंज के गांव पिपरिया निवासी झांझनलाल उनके परिचित थे। दोनों ने उनको लालच दिया कि वह कैनविज कंपनी में काम करते हैं। आप उसमें रुपया लगा दो, हर साल 20 फीसदी ब्याज के साथ रकम वापस मिलेगी।
उन्हें भरोसा नहीं हुआ तो दोनों ने उन्हें डीडीपुरम ले जाकर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कन्हैया गुलाटी से मिलाया। बहकावे में आकर पीड़ित ने कंपनी में करीब साढ़े चार लाख रुपये लगा दिए। रुपया जमा करने के बाद जब उनको एक साल तक बढ़ी हुई रकम नहीं मिली तो उन्हें लगा कि उनके साथ धोखा हो गया।
विज्ञापन

जब पीड़ित ने अपना रुपया वापस मांगा तो यह लोग टालमटोल करने लगे। उन्होंने 20 दिसंबर 2025 को नोटिस दिया तो चारों आरोपी आगबबूला हो गए। उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि विवेचना में आरोपों पर स्थिति साफ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें