फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खराब पड़े हैंडपंपों को किया ठीक

विज्ञापन
अखबार में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
हाफिजगंज। कस्बा सहित आसपास गांवों में कई वर्षों से खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने के लिए बुधवार को टीम पहुंची। कुछ हैंडपंपों को सही तो कुछ को रिबोरिंग कराया गया। हाफिजगंज के गांव काशी धर्मपुर में ग्रामीणों की शिकायत थी कि गर्मी के दिनों में अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इससे पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मुद्दे को सोमवार को प्रमुखता से उठाया था। मामले में संज्ञान लेते हुए बुधवार को संबंधित विभाग की टीम पहुंची। टीम ने मरम्मत कर कुछ नलों को चालू कराया तो कुछ को रिबोरिंग किया।
पानी की टंकी को चालू कराने के लिए करना होगा इंतजार : अभी हाफिजगंज समेत कई दर्जन गांवों में बनाई गई पानी की टंकी को चालू नहीं किया जा सका है।
विभाग की उदासीनता के चलते इस साल भी चलने की उम्मीद कम लग रही है। भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार उर्फ राजा बाबू ने डीएम को पत्र भेजकर गांव में बनाए गए टंकी को जल्द चालू करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें