फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन स्थानों पर कराए गए मरम्मत के काम, सात ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली-लखनऊ रेलखंड में शनिवार को तीन स्थानों पर ट्रैक मरम्मत के छोटे-मोटे काम कराए गए। इस दौरान आठ ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस बीच बरेली-शाहजहांपुर के बीच बरेली कैंट के पास किमी संख्या 1305/27-29 पर सरयू यमुना एक्सप्रेस से पशुओं का झुंड टकराने का भी असर ट्रेनों की चाल पर देखा गया। यहां ट्रेन की चपेट में आकर दो घोड़े मर गए।
विज्ञापन

शनिवार को 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 19601 उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, 19269 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस लेटलतीफी का शिकार रहीं। कैंट के पास 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस से पशुओं का झुंड टकराने के कारण यह ट्रेन 30 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। विशेष ट्रेनों में 05577 सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी चार घंटे और 03311 धनबाद-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन दो घंटे की देरी से आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें