फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सब्जी मंडी में सड़क से अवैध दुकानों को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नपा टीम के जाते ही दुकानदारों ने फिर लगा ली दुकान
विज्ञापन


फरीदपुर। नगर पालिका की टीम ने कस्बे के बड़ी सब्जी मंडी में शनिवार को पहुंचकर सड़क पर लगे अवैध दुकानों को हटवा दिया। जेसीबी चलने से दुकानदारों में खलबली रही। टीम ने जगह-जगह से पन्नी जब्त कर चेतावनी देते हुए चली गई। इसके बाद पुन: अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर दुकानें लगा लीं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी चौराहे पर अवैध रूप से सब्जी की दुकानों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसके विरोध पर आए दिन अतिक्रमणकारी अभद्रता करते है। इसको लेकर व्यापार मंडल व अन्य लोगों ने कई बार नगर पालिका में शिकायत की। शनिवार को नगर पालिका व पुलिस टीम ने मौके पर जाकर अवैध रूप से सड़क पर लगाई गई सब्जी की दुकानों को हटाया। उनके पास से पन्नी भी बरामद की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी रूप से कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें