फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदपुर बिचपुरी में विवाद का पटाक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चंदपुर बिचपुरी में धर्मस्थल हटाने से उपजे विवाद का शनिवार को पटाक्षेप हो गया। बीडीए अफसरों ने निर्धारित जगह पर धर्मस्थल का निर्माण करा दिया, जिससे वहां के लोगों का गुस्सा शांत हो गया।
विज्ञापन

रामगंगानगर आवासीय कालोनी के अंतर्गत बीडीए ने चंदपुर बिचपुरी गांव की भूमि का अधिग्रहण किया है। पिछले दिनों मार्ग चौड़ीकरण के लिए पैमाइश के दौरान बीडीए ने सरकारी जमीन पर बने एक धर्मस्थल का कुछ हिस्सा ध्वस्त कर दिया था, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद बृहस्पतिवार को समतलीकरण के दौरान धर्मस्थल का बाकी हिस्सा भी बीडीए ने हटा दिया। इससे आक्रोशित आसपास के गांवों के एक ही समुदाय के तमाम लोगों ने इकट्ठे होकर हंगामा किया। साथ ही बीडीए द्वारा बनाए गए धर्मस्थल के ढांचे को बिगाड़कर दूसरी जगह ईंटें रखकर चादर बिछा दी थी। तनाव को देखकर वहां पीएसी भी तैनात कर दी गई थी। शनिवार को बीडीए ने लोगों के बताए स्थान पर ही धर्मस्थल का दोबारा निर्माण करा दिया तो वहां का तनाव खत्म हो गया। इसको लेकर दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां, फरमान मियां, सपा नेता अब्दुल शमीम, हैदर अली आदि ने बीडीए एवं प्रशासन के अफसरों का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें