फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत पर मिले संरक्षित पशु अवशेष, गोरक्षकों ने किया हंगामा

Mon, 20 Jul 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। धौराटांडा इलाके में रविवार को एक खेत में संरक्षित पशु के ताजा अवशेष मिले। वहां जाकर गोरक्षकों ने हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर अवशेष गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर वे लोग शांत हुए।
विज्ञापन

किसान ब्रजलाल राठौर ने रविवार को अपने धान के खेत पर संरक्षित पशु के अवशेष देखे। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर गोरक्षकों को भेजा। गोरक्षक निर्दोष राठौर ने एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। हिंदूवादी संगठन के नेता और गोरक्षक खेत पर गए। तब तक खेत से पशुओं के ताजा अवशेष हटा दिए गए थे। निर्दोष राठौर और हिंदू युवा वाहिनी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने भोजीपुरा पुलिस पर अवशेषों को गायब करने का आरोप लगाया। इसपर हिंदूवादी नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने उनको कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको शांत कराया।
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी धौराटांडा को बुलाया। उन्होंने अवशेष के नमूने को लैब भेजा। फिर अवशेषों को दफन करा दिया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पर लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें